हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, बादलों की दस्तक के साथ होगी झमाझम बारिश

 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, बादलों की दस्तक के साथ होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून(Monsoon) की विदाई शुरू हो गई है। मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन 26 सितंबर से मौसम (Weather) में फिर बड़ा बदलाव दिखेगा। 
 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। 
26 और 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं 28 सितंबर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर तेज बारिश (Rain)की संभावना है।

मानसून की वापसी के साथ मौसम के बदले तेवर
मौसम विभाग की मानें तो Haryana के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। ऐसे में बारिश न होने के कारण दिन के समय जहां धूप से हल्की गर्मी बनी हुई है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बीते बुधवार को प्रदेश में दिन का औसतन तापमान सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया। वहीं रात के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C गिरावट देखने को मिली है।