Weather Forecast: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें कल कहां- कहां होगी बारिश ? 

 
Weather Forecast: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें कल कहां- कहां होगी बारिश ? 

 

 

 

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आज रात से मौसम बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।

लेकिन कल 19 सितंबर में फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। हालांकि कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल 19 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। 


कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU हिसार) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार,19 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। हालांकि कल शनिवार को कुछ जगह बादल और बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कल गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, पानीपत, अंबाला में मौसम बदल सकता है और इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर बादलों की आवजाही बनी रहेगी।