Weather Forecast: हरियाणा के कई जिलों में आज हुई झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों आज सोमवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
इन जिलों में आज हुई झमाझम बारिश
आज 28 सितंबर को अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल, जींद, पंचकूला और रोहतक में रुक-रुककर बारिश होती रही। पानीपत में बारिश के चलते नई अनाज मंडी में पहुंची लाखों क्विंटल धान की फसल भीग गई और अंबाला की अनाज मंडी में भी धान भीग गया।
वहीं जींद में भारी बारिश के बाद जगह- जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है।
कल कैसा रहेगा मौसम ?
वहीं 29 सितंबर के मौसम की बाद करें तो कल राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और धूप से दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है।
