कल 30 सितंबर का मौसम: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं
Kal Ka Mausam: देश के अलग- अलग राज्यों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी है।
अब कल 30 सितंबर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटे के भीतर देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होगी और आंधी तूफान चलने की भी संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा और भारी बारिश होगी।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल 30 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, यूपी, बिहार, दिल्ली, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी राज्यों में आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है। कई राज्यों में गरज- चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।
