कल 29 सितंबर का मौसम: इन राज्यों में दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 
 कल 29 सितंबर का मौसम: इन राज्यों में दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Kal Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अलग- अलग राज्यों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल 29 सितंबर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 


भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक बिहार से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी (Westcentral Bay of Bengal) तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक गर्त/ट्रफ लाइन फैली हुई है।
 
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम (Northeast Assam) और इसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 0.9 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और  पश्चिमी/उत्तरी उत्तर प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों के निचले/मध्यम क्षोभमंडल (Troposphere) में भी चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति सक्रिय है। इस वजह से कई राज्यों में कल भारी बारिश हो सकती है।

कल 29 सितंबर को कहां- कहां होगी बारिश ? 
मौसम विभाग ने 29 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 
इस दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक (Karnataka) और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का अनुमान है।  कल 29 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज- चमक की चेतावनी है।

 

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग की मानें तो कल दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में मुख्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अलग- अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

यूपी- बिहार में होगी झमाझम बारिश
वहीं पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों में 29-30 सितंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।