कल 27 सितंबर का मौसम: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेगी आंधी

 
 कल 27 सितंबर का मौसम

कल का मौसम 27 सितंबर 2026: देश के अलग- अलग राज्यों में मानसून की वापसी के बीच फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है और कल 27 सितंबर को भी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण अंदरूनी ओडिशा के ऊपर एक डिप्रेशन बना था। इसके साथ मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) भी मौजूद है। इन मौसम प्रणालियों के असर से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। अगले 24 घंटे में देश के 19 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 27 सितंबर को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में आंधी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। 

इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। तूफानी हवा और भारी बारिश के चलते किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के असर से 26 और 27 तारीख को उत्तराखंड में और 26 तारीख को उत्तरी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा या असाधारण रूप से भारी बारिश होने की संभावना है।