हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज- चमक के साथ अगले तीन घंटे में 17 जिलों में होगी बारिश 

 
 हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज- चमक के साथ अगले तीन घंटे में 17 जिलों में होगी बारिश 

 

हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार सुबह को ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर लिया है और कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है।
 
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU) ने अगले 3 घंटों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली है और मौसम सुहावना हुआ है। बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के  कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।