Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में बारिश की चेतावनी

 
Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में बारिश की चेतावनी
Weather Alert: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तर भारत के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, जहां मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिससे अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली सहित कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने के पूरे आसार बने हुए है। 

बादल छाए रहेंगे

दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। Weather Alert

हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की पूर्वी यूपी में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। फिलहाल अगले एक-दो दिनों तक मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। Weather Alert

मौसम में ठंडक

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पिछले तीन दिनों से मौसम में ठंडक घुली हुई है। मंगलवार को भी मौसम अच्छा रहेगा। मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद में आज शाम को गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावनाएं हैं।

पंजाब और हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में भी कल यानी 26 मार्च से इन राज्यों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। Weather Alert

आज होगी हल्की बर्फबारी

दूसरी ओर, पर्वतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में आज भी हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जिससे वहां ठिठुरन बनी हुई है। शिमला जैसे पर्यटन स्थलों पर बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा।