Weather Alert: हरियाणा के इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने आंधी और वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट 

 
Weather Alert: हरियाणा के इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने आंधी और वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट 

हरियाणा में आज भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
27 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कैथल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक और जींद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।