हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान Kal Ka Mousam
कल यानी 27 अप्रैल शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 27 April
देखें कल 27 अप्रैल शनिवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में खतरनाक जानलेवा गर्मी के बीच अब आंधी-बारिश एक बार फिर से प्रहार करने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 27 अप्रैल को यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बारिश के साथ-साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 27 April
किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 अप्रैल को देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam 27 April
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (27 अप्रैल- खतरनाक लू वाली हवा चलेगी): दिल्ली में कल यानी 27 अप्रैल को दिन में जानलेवा लू वाली हवा चलेगी। इस हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश ( 28 अप्रैल से 1 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, मऊ, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में बारिश की चेतावनी है। Kal Ka Mousam 27 April
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार (27- 28 अप्रैल- बारिश-तूफान की चेतावनी): मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, गया में बारिश की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। आकाशीय बिजली से भारी नुकसान की आशंका है। Kal Ka Mousam 27 April
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (27- 28 अप्रैल- बारिश का अलर्ट): पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। Kal Ka Mousam 27 April
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा (27-28 अप्रैल-भारी बारिश का अलर्ट): भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 27 April
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 28-30 अप्रैल-बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (27-29 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, चुरू, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनू में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 27 April
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब (27 अप्रैल- बारिश-आंधी की संभावना): मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 27 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जालंधर, बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
(जम्मू-कश्मीर-27 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, शोपियां, पुलवामा में बारिश की प्रबल संभावना लग रही है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 27 April
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (27 से 29 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): मध्य प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें भिंड, सागर, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, बालाघाट शामिल हैं।
