कल का मौसम : देशभर में 15 अप्रैल को कहां-कहां होगी बरसात, देखें IMD का नया पूर्वानुमान
आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल 15 अप्रैल बुधवार को कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 15 April
देश भर में मौसम प्रणाली: एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है।
एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक, बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए फैली है।
एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बिहार से तमिलनाडु तक झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है।
एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम पर स्थित है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र के आसपास ऊपरी स्तर पर प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
15 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश।
कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में हल्की बारिश।
रायलसीमा में 42–43°C, कई राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान दर्ज।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम
असम, अरुणाचल और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव।
केरल और अंडमान-निकोबार में हल्की बारिश।
बिहार और सौराष्ट्र-कच्छ में गर्म व उमस भरा मौसम।
कई राज्यों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।
