कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें कल 18 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। लेकिन कई राज्यों में अभी भी तेज बारिश का दौर जारी है। यूपी- बिहार समेत कई राज्यो में भारी बारिश से नदियां ऊफान पर है और बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जनजीवन पूरी तरह- अस्त व्यस्त हो गया है।
इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। अब कल यानी 18 सितंबर को देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हरियाणा- पंजाब समेत 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल अगले 16 घंटे के भीतर हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, असम और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश होगी। कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भारी बारिश से हालात बिगड़ सकते है। मौसम विभाग ने मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की संभावना है।
