कल का मौसम 26 अप्रैल : अगले 24 घंटे के भीतर 17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें IMD की नई अपडेट
Kal Ka Mousam 26 April 2026, कल का मौसम 26 अप्रैल, कल का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन अब अप्रैल का महीना खत्म होते-होते फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है।
कल यानी 26 अप्रैल शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 26 April
देखें कल 26 अप्रैल शनिवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 26 अप्रैल को यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।
पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वाले लोग भी मौसम अपडेट पढ़ लें नहीं को मुश्किलों में फंस सकते हैं। भारी बारिश से कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। Kal Ka Mousam 26 April
17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 26 अप्रैल से 17 राज्यों बारिश-तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन राज्यों में कल यानी 26 अप्रैल को बारिश की प्रबल संभावना है उनमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी का कहर देखने को मिल सकता है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (26 अप्रैल- शाम के समय बादल छाने की संभावना): दिल्ली में कल यानी 26 अप्रैल को दिन में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है लेकिन शाम में बादल छाने की संभावना है। दोपहर के समय लू वाली हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। Kal Ka Mousam 26 April
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश ( 28 अप्रैल से 1 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, बदायूं, झांसी, संभल, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर शामिल हैं। इसके अलावा 29 अप्रैल को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार (26- 28 अप्रैल- बारिश-तूफान की संभावना): सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया में बारिश की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली से नुकसान की आशंका है। Kal Ka Mousam 26 April
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (26- 28 अप्रैल- बारिश की चेतावनी): चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा (27-28 अप्रैल-बारिश की चेतावनी): पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। Kal Ka Mousam 26 April
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 28-30 अप्रैल-बारिश-आंधी की चेतावनी): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी चेतावनी है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब (27 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 26 अप्रैल को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं, पंजाब के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें मनसा, बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 26 April
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (27-29 अप्रैल- बारिश की चेतावनी): जयपुर, दौसा, बीकानेर, चुरू, सीकर, अलवर, जैसलमेर, नागौर, झुंझुनू और भरतपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (27 से 29 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिवपुरी, विदिशा, भिंड, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, बालाघाट शामिल हैं। Kal Ka Mousam 26 April
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल (26 अप्रैल- भारी बारिश की चेतावनी): कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, नादिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
असम में कल कैसा रहेगा मौसम
असम (26 अप्रैल- बारिश- आंधी की संभावना): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक असम में 26 अप्रैल को असम के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी ती चेतावनी जारी की गई है। असम के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, कोकराझार, गुवाहाटी, ग्वालपाड़ा और जोरहट शामिल हैं।
