कल का मौसम 18 अप्रैल : हरियाणा समेत इन 13 राज्यों आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी ! देखें IMD की नई रिपोर्ट 

 
कल का मौसम 18 अप्रैल : हरियाणा समेत इन 13 राज्यों आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी ! देखें IMD की नई रिपोर्ट 
Kal Ka Mousam, कल का मौसम 18 अप्रैल 2026 : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन 17 अप्रैल से फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है। कल यानी 18 अप्रैल शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है।

आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

देखें कल 18 अप्रैल शनिवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जार जारी किया है। IMD के मुताबिक 13 राज्यों में झमाझम बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इन राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। Kal Ka Mousam 18 April

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अब तापमान तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। IMD के मुताबिक सिर्फ चार दिनों में यानी 21 और 22 अप्रैल तक तापमान अधिकतम 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

राजस्थान : मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। Kal Ka Mousam 18 April

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। IMD ने पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन गर्मी अधिक होगी। वहीं लखनऊ, कानपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी अधिक होगी।

बिहार : मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mousam 18 April

झारखंड के कुछ हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को ऊष्म लहर की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। जिन जिलों में ऊष्म लहर चलने की आशंका है उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।

कल से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इन सात जिलों के लिए ऊष्म लहर के संबंध में ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में 19 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा, राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। Kal Ka Mousam 18 April

उत्तराखंड में IMD ने 18 से 19 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में भी हल्की बारिश हो सकती है। नैनीताल में बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

गुजरात में 18 से लेकर 21 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। 19 और 20 अप्रैल को मध्य स्तर की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, दाहोद, महिसागर और पंचमहल जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौजूदा समय में मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, यह साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

अलर्ट जारी

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के दौरान बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। Kal Ka Mousam 18 April

असम और मेघालय में 18 से 19 अप्रैल के बीच भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अनुमान है। Kal Ka Mousam 18 April

पंजाब और हरियाणा में 18 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती है।