कल का मौसम : देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 
देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 1 November 2026, कल का मौसम, कल 1 नवंबर का मौसम : देशभर में मौसम कल फिर से बदलने वाला है। देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अलग-अलग 13 राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार लगाए है। 

हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mausam

आइए जाने कल 1 नवंबर रविवार का मौसम...

देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय में मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। ऐसे में IMD ने 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

1 से 5 नवंबर तक कहां-कहां होगी बारिश?

1 नवंबर: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश का खतरा।

3 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

4 नवंबर: मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, ओडिशा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान।

5 नवंबर: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल यानी 1 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं राजधानी में दो नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान सुबह-शाम के समय हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से मौसम में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। एक से दो नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 1 नवंबर के बाद बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं दिया गया है।

बिहार में कल का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार में 1 से 5 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई। हालांकि, इस दौरान भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का कम से मध्यम जोखिम जताया है।

MP-छत्तीसगढ़ में कल का मौसम

मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से 4 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 2 नवंबर को राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की स्पीड झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड-हिमाचल में कल का मौसम

उत्तराखंड में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, 1 और 2 नवंबर के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 1 और 2 नवंबर को भी हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस अवधि में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।