Kal Ka Mousam: देश में कल कहां-कहां होगी बरसात ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली: एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊंचाई पर, 51° पूर्व देशांतर के आसपास और 24° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी तक फैला है।
दक्षिण केरल और आसपास के क्षेत्र पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर केरल और आसपास के इलाकों पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई भी लगभग 1.5 किमी है।
एक ट्रफ केरल से कर्नाटक तट तक फैली हुई है।
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
पिछले 24 घंटों का मौसम
तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम
5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
9 और 10 फरवरी को इन ही पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक की गतिविधियां भी संभव हैं।
5 फरवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला (Ground Frost) पड़ने की संभावना है।
