Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा में इन दिनों मानसून की बारिश हो रही है। कई इलाकों में आज रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच कल के मौसम को लेकर भी IMD ने ताजा अपडेट दिया है।
कल यानि 10 अगस्त को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार है। सोमवार को कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
कल अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और करनाल में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल में रुक-रुक कर बारिश होने की आशंका है।
इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कई जिलों में 12 अगस्त तक भारी बारिश और कहीं हल्की व मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार
मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी तंत्र के प्रभाव से हरियाणा में 10 अगस्त तक मानसूनी हवाएं पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी और तेज हवाओं के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और मूसलाधार बारिश होगी।
हालांकि, 10 अगस्त के बाद से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने का अनुमान जताया गया है। 12 अगस्त तक कुछ स्थानों हल्की और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
