Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार रात से ही प्रदेश में बारिश की झड़ी लगी हुई है। बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है इनमें जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल शामिल हैं। पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं।
प्रदेश में मंगलवार रात को ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय एक्टिव हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में तेज बरसात हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जतायी है।
पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 17 फरवरी रात्रि व 18 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की हुई है तथा आज रात्रि को भी कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है जिससे विशेषकर दिन तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।
अब आगे हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी
के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी
हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिंसार
