
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 15 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी इलाके में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी 15 अक्टूबर को मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग लखनऊ ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि तापमान में गिरावट की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में ठंड में और इज़ाफा हो सकता है।
बिहार में मौसम की स्थिति
बिहार में भी मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा। पटना मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। तापमान में गिरावट के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा।
झारखंड में रहेगा साफ आसमान
झारखंड में 15 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
उत्तराखंड में मौसम शांत
उत्तराखंड में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। देहरादून में आसमान साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में भी नहीं बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
हालांकि दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।