Kal Ka Mousam: होली से पहले इन राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam: देशभर में कल 28 फरवरी को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कल किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें कल के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
मार्च की शुरुआत के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। वहीं अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। IMD के मुताबिक, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंट के रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। Kal Ka Mousam
वहीं मौसम विभाग ने 27-28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यानी होली में ठंड का एहसास लगभग न के बराबर होगा। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आलम ये है कि पंखा चलाने की नौबत आ गई है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यानी होली तक यूपी में गर्मी बढ़ने के संकेत है। Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में कल हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल या हल्की वर्षा संभव है।
