Kal Ka Mousam: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान
देश में मौसम लगातार अपना रंग बदलते दिख रहा है। अब भीषण शीत लहर और घने कोहरे के बीच एक बार फिर से बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। देश के 4 राज्यों में मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। हालांकिं, यह बारिश कुछ ही इलाकों को प्रभावित करेगा। Kal Ka Mousam
उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, कश्मीर और हिमाचल में जमकर बर्फबारी होनी की संभावना है। तो चलिए जाने कल मौसम कैसा रहेगा...
कल और परसों हो सकती है बारिश Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के आसपास के निचले इलाकों में क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। जिसके चलते दक्षिण के राज्यों में इसका असर दिख सकता है।
घने कोहरे का अलर्ट Kal Ka Mousam
बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा यूपी की बात करें तो यहां कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, वाराणसी में घने कोहरे से दृश्यता कम रहेगी। इसके बाद हिमाचल की राजधानी शिमला, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल और चमोली में घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल यानी 16 दिसंबर को मौसम करवट लेने वाला है। यहां प्रदूषण का स्तर और खतरनाक होने वाला है। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्यम से घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, शामली, बागपत, मुजफ्फर नगर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत व आसपास के जिलों में घने कोहरे से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। लोगों को सुबह के समय सतर्क रहने की जरूरत है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 16 दिसंबर को बिहार में गया, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, औरंगाबाद, राजगीर, किशनगंज में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। खासकर के सुबह के समय में ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड- हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर को उत्तराखंड के मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर और कोटद्वार में न्यूनतम तापमान लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने का अनुमान है।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मनाली कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल यानी 16 दिसंबर को अलवर, श्रीगंगानगर, जयपुर और जैसलमेर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। सुबह के समय यात्रा के दौरान कम स्पीड में गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।
