Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में धुंध छाई रहेगी। धूप के दर्शन मुश्किल हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत पूरा उत्तर-भारत सोमवार को भी भयंकर शीतलहर की चपेट में रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई हैं।
जन जीवन अस्त व्यस्त
मौसम में बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की बरसात और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि दक्षिण देश के कुछ प्रदेशों में बरसात की संभावना है। िदल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगडऩे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
ठंड का प्रकोप
देश के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन राज्यों में ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण सडक़ों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
शीतलहर का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 5 दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी।
