Kal ka Mausam: हरियाणा में कल 29 जुलाई को 8 जिलों में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान 

Kal Ka Mausam 29 July 2026: हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है वहीं कल बुधवार 29 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

इसके अलावा दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, और नूंह में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 

वहीं पश्चिमी और मध्य हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक किसानों के लिए ये समय बेहद ही संवेदनशील रहने वाला है। हालांकि किसानों की फसलों को इस बारिश से काफी फायदा मिल रहा है। लेकिन कई स्थानों पर तेज बारिश से फसलें खराब होने की भी संभावना है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए हमारे पेज को लाईक और फॉलो कर दें ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिल सके।