Kal Ka Mousam: नए पश्चिमी विक्षोभ से बादल बरसाएंगे आफत! देखें कल कहां-कहां बारिश की चेतावनी ?

 
Kal Ka Mousam: नए पश्चिमी विक्षोभ से बादल बरसाएंगे आफत! देखें कल कहां-कहां बारिश की चेतावनी ?
Kal Ka Mousam: देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कल किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट...

उत्तर भारत में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अगले 2 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन शीतलहर और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर रहेगा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंडी का एहसास होता रहेगा। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान हिमालयी क्षेत्र पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिस कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गरज चमक व आकाशीय बिजली कड़कने के साथ अच्छी खासी बारिश-बर्फबारी होगी।

IMD का अनुमान है कि 9 और 10 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो पहाड़ों के साथ उत्तर भारत के कुछ राज्यों को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल, समूचे उत्तरी हिस्सों पर कोहरा और शीतलहर की मौजूदगी से गलन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु और अंडमान में बारिश का अलर्ट है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में साफ मौसम के बीच सर्दी से मामूली राहत दिख रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश हिस्सों पर सुबह घना कोहरा छाया नजर आएगा। 

आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के संकेत हैं, जिससे प्रदूषण से राहत की उम्मीद है। उधर, राजस्थान में शीतलर चलने से सर्दी का सितम जारी है। ज्यादातर राज्यों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम काफी सर्द है। पिछले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि के असर से हवाएं बेहद सर्द हैं। दिन भर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रहीं हवाओं के कारण शीतलहर का एहसास हो रहा है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि करीब 25 जिलों में घना से अति घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे विजिबिजिलिटी प्रभावित होगी और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी व सड़क यातायात धीमा रहेगा। अगले 3 दिन बाद एक बार फिर से बादल नजर आ सकते हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम साफ है, लेकिन दिन में सर्द हवाएं चलने से सर्दी का एहसास बरकरार है। IMD की मानें तो पटना समेत कई जिलों में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बह सकती हैं, अधिकांश जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। 

उत्तराखंड-हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी और बारिश जारी रहेगी, लेकिन 9 और 10 फरवरी को मौसम और खराब होगा, जिसके बाद बारिश की गति तेज होगी और बर्फबारी से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। फिलहाल, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ घंटे हल्की बारिश और बारिश की संभावना है, लेकिन 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 6 से 9 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू-मनाली सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी जारी रहेगी, लेकिन 10-11 फरवरी से राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD ने बताया कि श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे गलन वाली सर्दी परेशान कर रही है। Kal Ka Mousam

राज्य में 9 और 10 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके बाद एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। फिलहाल, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर के कारण कोल्ड डे बना हुआ है।