Kal Ka Mousam 4 May : हरियाणा समेत इन 19 राज्यों में कल बारिश की चेतावनी! देखें मौसम पूर्वानुमान
कल यानी 4 मई सोमवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 4 May
देखें कल 4 मई सोमवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में एक बार फिर से बारिश और आंधी का जोरदार प्रहार होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 4 मई को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
नदी और डैम किनारे रहने वाले किसानों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी है। Kal Ka Mousam 4 May
वहीं, पूर्वी भारत में भी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर, हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम के बिगड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है।
19 राज्यों में बारिश बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई को देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना होगा। Kal Ka Mousam 4 May
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (4 मई- भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): मौसम विभाग की भविष्याणी के मुताबिक दिल्ली में 4 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (4 मई- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मोरादाबाद, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बदायूं, हरदोई, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर, महामायानगर में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam 4 May
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार (4 मई- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (4 मई- भारी बारिश का अलर्ट): साहेबगंज, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 4 May
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (4 मई- बारिश-आंधी की संभावना): चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 4 मई- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam 4 May
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब ( 4 मई-भारी बारिश संभावना): कपूरथला, होशियारपुर, बठिंडा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मनसा और अमृतसर में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों को खुले में जाने से परहेज करना चाहिए।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 4 मई- बारिश-तूफान का प्रहार): जोधपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, दोसा, अलवर, सीकर, भरतपुर, चुरू, नागौर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जताई गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 4 May
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (4- 5 मई- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, रीवा, कटनी, शिवनी, मांडला, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, विदिशा और अशोकनगर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
