Kal Ka Mousam: दिल्ली समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में जहां शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, 6 शहरों में मौसम करवट लेने वाला है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। 16 जिलों में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुबह के समय वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। Kal Ka Mousam
हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य शहरों में कल मौसम का हाल क्या रहेगा...
कल छाएंगे काले बादल Kal Ka Mousam
दिल्ली, शिमला, मनाली, देहरादून,गुलमर्ग और श्रीनगर में कल यानी 14 दिसंबर को आसामान में काले बादल छाए रहेंगे। मनाली में भारी बर्फबारी के साथ तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग में कल यानी 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
कोहरे की चेतावनी Kal Ka Mousam
उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बिहार के पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, अररिया में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा यूपी के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के जयपुर, कोटा और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह यात्रा करते समय सावधानी से निकलने की जरूरत है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल यानी 14 दिसंबर को आसमान में काले बादल छा सकते हैं। हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 दिसंबर को कई शहरों में तापमान में कमी आएगी। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच जाएगी।
उत्तराखंड-हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam
उत्तराखंड और हिमाचल में कल यानी 14 दिसंबर को कई जिलों में अधिकतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल के शिमला, मनाली में बर्फबारी हो सकती है।
