Kal Ka Mousam: होली से पहले कैसा रहेगा देशभर में मौसम, देखें कल 1 मार्च की वेदर रिपोर्ट 

 
Kal Ka Mousam: होली से पहले कैसा रहेगा देशभर में मौसम, देखें कल 1 मार्च की वेदर रिपोर्ट 
Kal Ka Mousam: देशभर में 01 मार्च को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें कल के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

अगले सप्ताह होलिका दहन के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा देखा जाएगा। वहीं कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। Kal Ka Mousam

IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इलाकों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और माहे के इलाकों में एक मार्च को बारिश के आसार हैं। Kal Ka Mousam

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक से 4 मार्च और असम, मेघालय में 2 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

होली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, 4 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। Kal Ka Mousam

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की वापसी हो गई है। IMD के अनुसार, 1 से 3 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। होली में भी मौसम भंग नहीं करेगा। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश ठंड का असर कम हो गया है और अब तेज गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से चार मार्च के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

यूपी-दिल्ली के साथ-साथ बिहार में भी गर्मी का सितम सताने लगा है। दिन के साथ-साथ रात में आलम ये है कि पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। IMD ने अगले 3 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। अब 4 मार्च होलिका दहन के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। लेकिन IMD ने कोई बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल के कुछ इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।