Aaj Ka Mousam: अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट ! यूपी-बिहार समेत इन 19 राज्यों में IMD का अलर्ट

 
Aaj Ka Mousam: अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट ! यूपी-बिहार समेत इन 19 राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mousam: देशभर के मौसम को लेकर अब IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। आज यानी 22 मार्च रविवार को यूपी-बिहार समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

आइए देखें आज 22 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 24 मार्च तक पूर्वी और उत्तर-पू्र्वी भारत के राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। Aaj Ka Mousam

पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। IMD ने कुल 19 राज्यों के लिए तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों में 30 से 85 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IMD के मुताबिक, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि की भी संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च को गरज-चमक के साथ 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

वहीं उत्तर-पूर्व राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहेंगी। मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

कब होगी गर्मी की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पूर्वी भारत अभी फिलहाल तापमान गिरने और फिर बढ़ने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

उत्तर भारत का हाल

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और शनिवार को दिल्ली में फिर से कोहरा छा गया। शहर में ठंडी हवाएं चल रही थीं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रहा। यह स्थिति दिल्ली में पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन और पिछले पांच महीनों में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज किए जाने के एक दिन बाद सामने आई है। Aaj Ka Mousam

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है। सोमवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली कड़कने की आशंका है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। लखनऊ और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ हो जाएगा।  Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन मध्यम से भारी हिमपात हुआ, जबकि मध्य और निचले इलाकों में व्यापक बारिश हुई। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज बारिश और हिमपात से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन 23 से 27 मार्च तक फिर से बारिश के साथ हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।