Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश चेतावनी! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 13 May 2026, आज का मौसम, आज 13 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 13 May
चलिए जानते है आज 13 मई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक आज यानी 13 मई को 60 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर भारत के लिए जारी किए गए अलर्ट के अलावा पूर्वी भारत में भी मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
IMD की तरफ से जारी किया गया अलर्ट जरूर जान लें। ऐसा न करने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर तूफानी हवाएं चलने का भी अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 13 May
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (13 से 17 मई): दिल्ली-एनसीआर में 13 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक की संभावना है। 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद से लगातार पारा बढ़ेगा।
पंजाब-हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से 15 मई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जा सकती है। Aaj Ka Mousam 13 May
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के बीच दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी हो सकती है। लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (13 मई): यूपी के कई शहरों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में भी अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 13 May
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (13 मई): बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (13 से 14 मई): उत्तराखंड में कहीं-कहीं बिजली गिरने, ओले पड़ने, तेज से बहुत तेज बारिश और 40—50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। राज्य के शेष जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है। Aaj Ka Mousam 13 May
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (13 से 17 मई): कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, गरज, आकाशीय बिजली गिरने और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी है। बारिश का दौर 16 मई तक जारी रहेगा, क्योंकि 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। अधिकांश हिस्सों में 13 मई को हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात का अनुमान है, 14, 15 और 16 मई को कुछ क्षेत्रों में और 17 मई को छिटपुट स्थानों पर मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (13 मई): एमपी के कई जिलों में भी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, मांडला, सीधी और सिंगरौली में बारिश-आंधी की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 13 May
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (13 से 16 मई): राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर इस हफ्ते जारी रहेगा। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन ' हीटवेव ' व ऊष्णरात्री दर्ज होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज होने व कहीं-कहीं 'हीटवेव' का अनुमान है। जयपुर तथा शेखावाटी क्षेत्र, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने एवं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (13 मई): झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किा गया है। साहेबगंज, जामतारा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Aaj Ka Mousam 13 May
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु (13 से 16 मई): अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की आशंका है। अगले 4 दिनों में तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु के 10 जिलों के लिए 15 और 16 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, तिरुप्पुर, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम और शिवगंगा जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
