Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 14 May 2026, आज का मौसम, आज 14 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
चलिए जानते है आज 14 मई गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी से हाल बेहाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून की एंट्री हो रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में पू्र्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में भी कई स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 19 मई तक लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। Aaj Ka Mousam 14 May
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान हल्के ओले और आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार-शुक्रवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में बारिश का अलर्ट (13 से 16 मई 2026): मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने राजधानी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
15 मई को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि 16 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान हवा की स्पीड करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। Aaj Ka Mousam 14 May
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 13 मई को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। बुधवार को राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं। IMD के अनुसार, आने वाले दो-तीनों तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस परेशान कर सकती है।
राजधानी लखनऊ और आसपास के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मेरठ, बुलंदशहर, शामली में बूंदाबांदी की संभावना है। Aaj Ka Mousam 14 May
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में बारिश का अलर्ट (14 से 17 मई): बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य में 14, 15 और 17 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 16 मई को कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दरभंगा और पूर्णिया में तेज हवाओं के साथ मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। लोगों को बिजली गिरने और आंधी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Aaj Ka Mousam 14 May
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में चलेंगी तेज हवाएं (14 मई 2026): उत्तराखंड में 14 मई को तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 14 May
देहरादून, नैनीताल, मसूरी और पिथौरागढ़ में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा बना रहेगा। चारधाम यात्रा मार्गों पर फिसलन और पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल में बारिश बर्फबारी का अलर्ट (14-16 मई): मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मई को मौसम खराब रह सकता है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। Aaj Ka Mousam 14 May
शिमला, मनाली, धर्मशाला और कुल्लू में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। मंडी और चंबा में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और फिसलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट (15 से 18 मई): देश में जहां एक ओर भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। पश्चिमी राजस्थान में 15 मई से 18 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 14 May
जयपुर, अजमेर और कोटा में गर्म हवाओं के साथ उमस बढ़ सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में बारिश का अलर्ट (14 से 18 मई): मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 मई के दौरान मौसम सक्रिय बना रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 मई को कुछ इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 14 May
रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। देवघर और हजारीबाग में भी मौसम बदला रह सकता है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
