Aaj Ka Mousam 9 May : हरियाणा-राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें IMD की मौसम अपडेट
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 9 May चलिए जानते है आज 9 मई शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश के कुछ राज्यों में लोग जहां भीषण गर्मी से त्रस्त हैं, वहीं मौसम विभाग ने 9 मई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam 9 May
कुछ राज्यों में भारी बारिश के किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (9 मई- बारिश की कोई चेतावनी नहीं): दिल्ली में 9 मई को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। दिन के समय लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam 9 May
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी (9 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (9 मई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पू्र्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 9 May
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (9 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (11 मई- बारिश का येलो अलर्ट): हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। Aaj Ka Mousam 9 May
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 11 मई- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन और चंबा में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 9 May
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ का आंशिक प्रभाव कल 6 मई तक बने रहने की संभावना है जिस के कारण कल 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam
परंतु 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब ( 11 मई- बारिश का येलो अलर्ट): गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, सासनगर, बठिंडा, मुक्तसर, मनसा और कपूरथला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam 9 May
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 9 मई- बारिश की चेतावनी): भरतपुर, करौली, धौलपुर, उदयपुर और दौसा में बारिश-आंधी की प्रबस संभावना है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। Aaj Ka Mousam 9 May
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश ( 9 मई- तेज बारिश- हवा का अलर्ट): शहडोल, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, अनूपपुर, मांडला और डिंडोरी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
