Aaj Ka Mausam, 27 March 2026: हरियाणा, राजस्थान समेत 24 राज्यों में बारिश तूफान का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam, 27 March 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ लग रहा है। आज राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं यूपी बिहार में भी आज दिन में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ जिलों में आंधी वाली हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने 30 मार्च तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज का वेदर अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में आज आसमान बादलों से ढका रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। वहीं 29 मार्ट को राजधानी में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में आज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस विक्षोभ की वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही यूपी में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज से 29 मार्च तक आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर में आंधी तूफान के साथ ही बारिश की भी चेतवानी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में आज छाएंगे काले बादल
हिमाचल प्रदेश में आज काले बादल डेरा जमाने वाले हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई स्थानों पर काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी पर्यटकों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी है।
उत्तराखंड में आज हल्की बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश भी बारिश भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मैदानी इलाके आज भी शुष्क बने रहेंगे।
राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि 27 मार्च तक राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा. 28 मार्च से राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, आठ जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है. 28 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. इसके असर से बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
तमिलनाडु के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में पूरे तमिलनाडु में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. इससे राज्य के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है. 27 मार्च से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि आज पूरे तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. चेन्नई में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. शहर में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
बिहार में आज गरजेंगे बादल
कहते हैं कि जो बादल गजरते हैं, वो बरसते नहीं है, लेकिन बिहार में आज इसका उल्टा होने वाला है। बिहार में आज बादल गरजने के साथ ही बरसने भी वाले हैं। मौसम विभाग ने 27-28 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। हालांकि दिन में बारिश के बाद शाम तक मौसम शाम होने की उम्मीद है। भागलपुर का आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बारिश का नया दौर आएगा
जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 मार्च को, हिमाचल प्रदेश में 29 मार्च को, उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च तक फिर बारिश का नया दौर आने वाला है. इन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिजली चमकने, बादल गरने के साथ बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 और 30 मार्च को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च के दौरान, राजस्थान में 29 और 30 मार्च को बारिश आने का अलर्ट है. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश आने का अलर्ट है. तेज हवाओं से 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है.
