Aaj Ka Mousam 07 March 2026 : आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें कहां-कहां होगी बारिश ? 

 
Aaj Ka Mousam 07 March 2026 : आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें कहां-कहां होगी बारिश ? 
Aaj Ka Mousam 07 March 2026 : देशभर में आज 7 मार्च को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी मौसम रिपोर्ट...

उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश इलाकों में गर्मी की सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि हिमालयी इलाकों में अभी भी हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल, गुजरात, राजस्थान में अगले तीन दिनों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam  07 March 2026

IMD ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam  07 March 2026

कई राज्यों में लू की चेतावनी

IMD ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी भी दी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार, 7 फरवरी को ज्यादातर सतही हवा दक्षिण दिशा से चलने की संभावना है। सुबह के समय हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलेगी। Aaj Ka Mousam  07 March 2026

उत्तर प्रदेश आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में गर्मी सताने लगी है। आलम ये है कि दिनभर घरों में पंखे चल रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम अधिकतर साफ रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान अधिक रहने से गर्मी का असर महसूस हो सकता है। किसानों को गेहूं, सरसों, चना और आलू की फसलों में सुबह या शाम के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है ताकि बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम किया जा सके। Aaj Ka Mousam  07 March 2026

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 7 से 12 मार्च के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam  07 March 2026

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4–7°C अधिक दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है।