पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में आंधी के साथ होगी बारिश, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार
Apr 28, 2026, 15:57 IST
Naya Haryana, मौसम_अपडेट : उत्तर भारत की तरफ आए ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज और आंधी के साथ कही हल्की कही तेज बारिश से गर्मी से निजात मिली है। कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।
WD के कारण आज भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तर पूर्वी राजस्थान में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। जिन जिलों में पीला अलर्ट है वहां कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।
अब मैदानी इलाकों में गर्मी एक बार के लिए थम चुकी है लेकिन जबतक यानि अगले 10 दिनों तक गर्मी नहीं आएगी। उसके बाद मई के अंत में गर्मी की जोरदार दस्तक होगी।
