Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कल सभी जिलों में होगी बारिश; अलर्ट जारी
May 29, 2025, 19:31 IST
Weather: हरियाणा में गुरुवार (29 मई) दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। जिसके बाद चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में बारिश हुई। नूंह के पुन्हाना में धूल भरी आंधी भी चली। वहीं सोनीपत में बूंदाबांदी हुई। फरीदाबाद में धूल भरी आंधी चल रही है। बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक 9 जिलों, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में आसमानी बिजली और आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश से गर्मी से हलकी राहत मिलने की उम्मीद है।
