Rain Alert : हरियाणा में मानसून एक्टिव होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।
इन जिलों में छाए बादल
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्की बारिश भी हो सकती है। भिवानी में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, झज्जर, कैथल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। दूसरी तरफ रोहतक, अंबाला, रेवाड़ी, यमुनानगर, नूंह, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़ और जींद में मौसम साफ है। IMD ने बताया है कि प्रदेश में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, ऐसे में राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है।
जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50-75% बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी 25-50% बारिश हो सकती है।