Weather Forecast: हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देखें कब होगी बारिश ?
हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। मानसून की वापसी के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा, नलियां तक आ गई है।
जिससे हरियाणा राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहा व दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। परंतु मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने तथा 26 सितम्बर रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है।
वहीं 27 से 29 सितम्बर के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं -कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। परंतु बाद में राज्य में मौसम खुश्क संभावित है।
