Weather: हरियाणा के कई जिलों में आज रात आएगी तेज धूलभरी आंधी, कल सभी जिलों में होगी बारिश; अलर्ट जारी
May 29, 2025, 22:55 IST
Weather: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट बदल ली हैं। कई जिलों में वीरवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिस वजह कई जगहों पर पेड़ गई गए। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार रात 10-11 बजे तक पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें क्योंकि कई जगह पेड़ व खंभे गिरने से हादसे का अंदेशा रहता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, 30 मई से 1 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। 30 मई को सभी जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई को हरियाणा के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर में 50-75% तक वर्षा का अनुमान है। 31 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 1 जून को कुल 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा के लोगों के लिए यह राहत की खबर है। अधिकतम तापमान कई जिलों में 43°C से ऊपर जा चुका था, लेकिन बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक आने की उम्मीद है।
