हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बरसात, देखें मौसम रिपोर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से काफी बदल गया है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 24.10.2026 @ सांय 6.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश संभावित।
