हरियाणा के यमुनानगर- हिसार समेत 16 जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

 
 हरियाणा के यमुनानगर- हिसार समेत 16 जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

हरियाणा में इन दिनों लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज शुक्रवार को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।


मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा के राज्य के करीब आने से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है।

16 जिलों में बारिश के आसार   
इस वजह से आज यानी 18 सितंबर को  यमुनानगर, हिसार, पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, और पलवल में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  वहीं में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

 

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश
बीते गुरुवार यानी 17 सितंबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश हिसार में 64.2 mm दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम सुहावना हुआ है।