हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बरसात, जाने 15 मई तक कैसा रहेगा मौसम
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 8.05.2026 @ सुबह 6.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है।
देशभर का मौसम पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान :15 मई तक पूर्वी हवा तथा 16 से 20 मई तक पछुआ हवाएं चलने तथा दोपहर व शाम के समय लू चलने की संभावना है
10 व 11 मई को राजस्थान से लगते हरियाणा के इलाकों में कहीं कहीं दोपहर के समय लू चलने , गर्म रात रहने तथा उमस भरी गर्मी की संभावना है
12 से 14 मई तक हरियाणा दिल्ली NCR चंडीगढ़ व इनके आस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज गरज चमक व आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान सामान्य से ज्यादा हवाएं चलने की संभावना है जिसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
8 मई को यमुना नदी बेल्ट और GT बेल्ट के आस पास कहीं कहीं गरज चमक व हवाओ के साथ बौछारों की संभावना है।
