Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश शुरू, इन शहरों में विभाग का अलर्ट जारी
Jun 22, 2025, 16:24 IST
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने आज (22 जून) पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को पानीपत में बूंदाबांदी हुई। दोपहर को कैथल और फतेहाबाद में बारिश हुई। करनाल, भिवानी, अंबाला, जींद समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) ने अगले 3 घंटे के लिए 7 जिलों में गरज चमक और हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जून तक प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 28 जून तक राज्य में मानसून आ सकता है। आ रहीं मानसूनी हवाएं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है।
