Rain Alert: हरियाणा के कैथल- करनाल समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद फिर से बारिश का दौर शुरु हो गया है। कई जिलों में बीते सोमवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं आज मंगलवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कुछ एक स्थानों पर बादल छाए रह सकते है।
28 सितंबर को हुई झमाझम बारिश
राज्य में बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अंबाला में सबसे ज्यादा 37.4 मिमी और करनाल में 37 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, पंचकूला और कैथल में भी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के आंकड़ो के अनुसार, 28 सितंबर को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा। इसमें 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
