Rain Alert : हरियाणा के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert : हरियाणा में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। IMD के अनुसार, मानसून टर्फ के प्रदेश में सक्रिय होने के बाद राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 जुलाई को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं अगले दो दिन कहां-कहां बारिश होगी।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
जानें 25 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग एक अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
26 जुलाई को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनिसार चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम और फरीदाबाद जिले में बारिश की संभावना है।
-कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवारी, मेवात और पलवल जिले में बारिश हो सकती है।