Rain Alert : आज पूरे हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले दो दिन का पूर्वानुमान किया जारी
मौसम विभाग ने आज 14 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Updated: Jul 14, 2025, 07:55 IST

Rain Alert : हरियाणा में मानसूनी बरसात का दौर जारी है। सभी जिलों में बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज 14 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
16 जुलाई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
इसके तहत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल है। इसके अलावा हरियाणा में 16 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बारिश होने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होता हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आ रही हैं। इससे मौसम लगातार बदल रहा है।