प्री-मानसून की दस्तक; 14 से 17 अप्रैल तक होगी भारी बरसात, इन राज्यों में अलर्ट !

 
प्री-मानसून की दस्तक; 14 से 17 अप्रैल तक होगी भारी बरसात, इन राज्यों में अलर्ट !
Heavy Rain Alert : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के सभी राज्यों में अचानक से मौसम बदलकर बारिश जैसा बन जाता है तो कभी एकदम से ही साफ हो जाता है। देश में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न के दस्तक देने से मौसम पूरी तरह बदल गया है और इसका असर भी दिख रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव से कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है, जिससे गर्मी से भी राहत मिल रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में अल-नीनो के प्रभाव से इस साल मानसून पर पड़ने वाले प्रभाव की रिपोर्ट भी सामने आई है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में IMD ने कई राज्यों में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। Heavy Rain Alert

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

मौसम का हाल?

कर्नाटक में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कर्नाटक में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। Heavy Rain Alert

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा, कराईकल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम और नागालैंड में भारी बारिश होगी। Heavy Rain Alert

इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।