हरियाणा में मानसून की वापसी, सुबह- शाम होगी ठंड, देखें अगले 5 दिन का मौसम अपडेट
हरियाणा में मानसून की वापसी की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इस वजह से अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आज मौसम शुष्क रहने संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवजाही बनी रहेगी। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का नया अपडेट
हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवसर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा 19 सितंबर को राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी, खाजूवाला तक आ गई है।
साथ ही राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी होने की संभावना बन रही है जिससे मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा दक्षिण की तरफ नीचे मध्य भारत की और जाने की संभावना बन रही है।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी आने तथा जल्दी वापसी की संभावना बन रही है। राज्य में अगले पांच दिनों में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे बीच बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा कम होने तथा सुबह शाम की हल्की ठंड रहने की संभावना है।
