Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD की नई रिपोर्ट
दिल्ली में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण एक बार फिर उड़ानों के समय में देरी और रद्द होने की स्थिति बन रही है। देश की प्रमुख एयरलाइन्स में से एक इंडिगो ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए गुरुवार को एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। Kal Ka Mousam
बारिश-बर्फबारी की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
आईएमडी के अनुसार, अगले 5–7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कई जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर कोहरे का असर रहने की आशंका है। Kal Ka Mousam
शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि 1–3 जनवरी के बीच बिहार में, जबकि 1–2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग तिथियों में शीतलहर का खतरा जताया गया है।
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 1 से 4 जनवरी तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश की संभावना और सुबह-शाम कोहरे का असर बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत कई जिलों में आज धूप निकली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान को कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। शुक्रवार को राज्य में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई हिस्सों में शीतदिवस की भी स्थिति बन सकती है। दिन के समय तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहने की आशंका है।
