हरियाणा के यमुनानगर- पानीपत समेत 6 जिलों में होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिससे मौसम सुहावना होगा और दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
राज्य से मानसून की वापसी हो गई है। इस वजह से पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी सताने लगी है।
इन 6 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभार से मौसम बदलेगा और आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा (गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा, नलिया) गुजर रही है।
अब मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाओं में बदलाव (पश्चिमी से पूर्वी) होने से मौसम में बदलाव संभावित है। 27 से 29 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं -कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
