Haryana Weather Update: हरियाणा में इन जिलों में शुरू होने वाली है भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
 
Heavy rain is going to start in these districts of Haryana, know what will be the weather tomorrow

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को भारी भारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दो दिनों तक लगातार बारिश होगी और इसके बाद 15 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 

हरियाणा में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
आज यमुनानगर, करनाल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, जींद, सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

IMD की मानें, तो यमुनानगर और करनाल में  आंधी/बिजली, अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, झज्जर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
नवहीं गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकुला, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में कल यहां होगी बारिश

चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, रोहतक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा
जिंद, झज्जर, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।